गढ़वाल मंडल के पांच पर्वतीय जनपदों में महिला उत्पीड़न से जुड़ी 607 घटनाएं हुई हैं, जिनमें चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी व पौड़ी जनपद शामिल हैं।
पौड़ी जनपद में हुई 251 घटनाएं
पौड़ी। जनपद पौड़ी में विगत तीन वर्षों में महिला अपराधों की 251 घटनाएं सामने आई है। 2016 से 15 दिसंबर 2018 तक की हत्या की पांच, बलात्कार की 26, दहेज हत्या की 3, शारीरिक शोषण की 13, अपहरण की 40 घटनाएं हुई हैं।
महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पुलिस हमेशा से तेजी के साथ कार्रवाई अमल में लाती है। पहाड़ के लोगों की मैदान और मैदान के लोगों की पहाड़ में दस्तक अपराधों को बढ़ावा दे रही है।
-अजय रौतेला, डीआईजी गढ़वाल मंडल।