फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बेचने के नाम पर ठगे 75 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सोशल साइट से कार खरीदने के फेर में एक व्यक्ति अच्छी खासी रकम गवां बैठा। विज्ञापन अपलोड करने वाले शख्स ने व्यक्ति से कुल 75 हजार रुपये ठग लिए। इस बाबत डालनवाला कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डालनवाला निवासी अजय राणा ने 24 दिसंबर को फेसबुक पर एक ऑल्टो कार की बिक्री से संबंधित पोस्ट देखी थी। इसके बाद विज्ञापन अपलोड करने वाले से बात की तो उसने कार की कीमत 75 हजार रुपये बताई। शुरूआत में बुकिंग के तौर पर उसने तीन हजार रुपये मांगे तो राणा ने यह रुपये जमा कर दिए। यह रकम किसी रिंकल कुमार के खाते में गई। इसके बाद कभी किसी के रूप में तो कभी किसी चार्ज और एनओसी के रूप में राणा से पैसे मांगे गए। कुल मिलाकर 75 हजार रुपये जब जमा हो गए तो राणा ने कार की डिलीवरी के बारे में पूछा। इस पर वह व्यक्ति (रिंकल)कहने लगा कि वह कार की डिलीवरी नहीं कर सकता है। ऐसे में राणा को लगा कि अब वह ठगा गया तो उसने पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि राणा की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें