फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज दौरे के लिए 19 साल के इस भारतीय क्रिकेटर की वापसी

Thu, 15 Jun 2017 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rishabh pant
विज्ञापन
चैंपियंस ट्राफी के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होगी। इसमें आईपीएल दिल्ली डेयरडेविल्स के धाकड़ बल्लेबाज और उत्तराखंड निवासी ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी हुई है। यहां भारतीय टीम पांच वनडे और टी-20 मैच खेलेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रुड़की निवासी ऋ‌षभ पंत अभी महज 19 साल के हैं। हालांकि इन्होंने सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेला है। लेकिन आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से यह शानदार पारी खेल चुके हैं।

ऋषभ पंत ने एक फरवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन भी कर चुके हैं तारीफ

rishabh pant
ऋषभ पंत ने आईपीएल-10 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से शानदार बल्लेबाजी कर सबके द‌िलों को जीत लिया था। यहां तक क‌ि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी इस बल्लेबाज की तारीफ से खुद को रोक नहीं पाए थे।

हाल ही में तनुष क्रिकेट ऐकेडमी में आए गौरत गंभीर के कोच संजय भारद्वाज ने ऋषभ पंत की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा था कि उत्तराखंड में बहुत प्रतिभा है। दिल्ली की क्रिकेट में उत्तराखंड के ऋषभ पंत जैसे होनहार युवा हैं। इसल‌िए उनका दबदबा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत काफी आक्रामक हैं। ज‌िस तरह से वे खेलते है उनकी एकाग्रता व आक्रामकता उन्हें ऊंचे मुकाम तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें