चैंपियंस ट्राफी के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होगी। इसमें आईपीएल दिल्ली डेयरडेविल्स के धाकड़ बल्लेबाज और उत्तराखंड निवासी ऋषभ पंत की धमाकेदार वापसी हुई है। यहां भारतीय टीम पांच वनडे और टी-20 मैच खेलेगी।
उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रुड़की निवासी ऋषभ पंत अभी महज 19 साल के हैं। हालांकि इन्होंने सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय मैच ही खेला है। लेकिन आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से यह शानदार पारी खेल चुके हैं।
ऋषभ पंत ने एक फरवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुका है।