अपने बेहतरीन हुनर का प्रदर्शन कर उन्होंने चयनकर्ताओं को आकर्षित किया। ईशान ने श्रीलंका और पाकिस्तान के विरुद्ध अभ्यास मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। लिहाजा अब उन्हें नेपाल की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।
24 सितंबर से चार अक्तूबर तक सिंगापुर में होने वाली त्रिकोणीय टीम-20 सीरीज के लिए बीती 19 सितंबर को घोषित नेपाल की टीम में बतौर बल्लेबाज ईशान को भी मौका मिला है। इससे पहले वह वर्ष 2018 में आयोजित ‘प्रधानमंत्री कप में प्रदेश-3 की ओर से भी खेल चुके हैं।
ईशान के पिता पुष्पराज पांडेय ने बेटे की इस कामयाबी का श्रेय उनके प्रारंभिक कोचों के साथ ही उनकी कड़ी मेहनत को भी दिया है। उन्होंने बताया कि ईशान धुलीखेल काठमांडू स्थित विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रहे हैं। वहीं, ईशान की छोटी बहन दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम आनर्स की पढ़ाई पढ़ कर रही हैं। वह भी बैडमिंटन की अच्छी खिलाड़ी हैं।