देहरादून। मातृभूमि परिवार की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में कैंसर सर्वाइवर के सम्मान में हॉप कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष हितेश कुमार सिंह ने युवाओं से खेलों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल नशे से दूर रखने के साथ स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। प्रतियोगिता में छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में गढ़वाल जॉइंट्स ने पार्क रोड वॉरियर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया।