फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। उदयन केयर ट्रस्ट की ओर से संचालित उदयन शालिनी फैलोशिप कार्यक्रम के तहत देहरादून चैप्टर में इस साल चयनित 30 छात्राओं का प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया। रविवार को आयोजित प्रवेशोत्सव समारोह में नवचयनित छात्राओं ने सामूहिक रूप से शपथ लेकर शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और समाज सेवा के मार्ग पर बढ़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा की वरिष्ठ अधिकारी व पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सहायक महानिरीक्षक नीलिमा शाह रहीं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा, प्रतिभा और मेहनत के बल पर सफलता अर्जित करें और सफलता प्राप्त करने के बाद समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में भी योगदान दें। संस्था की संस्थापिका डॉ. किरण मोदी ने कहा कि फैलोशिप का उद्देश्य केवल उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का समग्र विकास करना भी है ताकि वे समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें