राजधानी देहरादून स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में चल रही प्रतियोगिता में क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।
दून वारियर्स विजयी
प्रथम खालसा ऑल इंडिया क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता में रविवार को क्रिकेट क्लब डोईवाला और खालसा बी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें क्रिकेट क्लब ने बाजी मारी, जबकि दूसरा मुकाबला दून वारियर्स और आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें दून वारियर्स विजयी रहा।
टॉस जीतकर खालसा बी ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। क्रिकेट क्लब टीम ने सन्नू के 32 और रजत के 23 रनों की बदौलत 133 रन बनाए।
134 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी खालसा बी की टीम में इशान की 39 रनों की पारी भी टीम को हार से नहीं बचा सकी। खालसा बी टीम पर क्रिकेट क्लब ने 13 रनों से जीत दर्ज की।
दीपक बना मैन ऑफ द मैच
दीपक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मुकाबले में दून वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। दून वारियर्स की ओर से राजीव 26 रन बनाकर नॉट आउट रहे, जबकि आकाश मिश्रा ने सर्वाधिक 30 रन बनाए।
दून वारियर्स की टीम ने विपक्षी आरआर पाल क्रिकेट एकेडमी टीम के सामने जीत के लिए 122 रन का लक्ष्य रखा।
मुकाबला करने उतरी आरआर पाल की टीम की शुरुआत सही नहीं रही। ओपनिंग करने आए आकाश बिष्ट एक रन बनाकर आउट हो गए। राहुल के 23 और संदीप पाल के 17 रन भी टीम को हार से नहीं बचा सके।
आरआर पाल की टीम 83 रन पर आल आउट होकर मुकाबला हार गई। इस मैच में आकाश मिश्रा को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...