फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली के लिए सजने लगे राजधानी के बाजार, झरने वाली लाइटों के साथ ही हैंगिंग दीयों का क्रेज

Tue, 22 Oct 2024 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

बाजारों में दिवाली की धूम शुरू हो गई है। घरों को सजाने के लिए लोग खरीदारी करने लगे हैं। दिवाली पर शहर में तीन हजार से अधिक इलेक्ट्रिक रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों की दुकानें लगती हैं।
विज्ञापन
दिवाली के लिए सजे बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर घर-आंगन को रोशनी से जगमग करने और साज-सज्जा के लिए हर कोई बेताब है। इसी के चलते बाजार में भी खास तैयारियां की गई हैं। इस बार हैंगिंग इलेक्ट्रिक दीये, झरने वाली लाइटें और रंग-बिरंगे बल्बों के साथ फैंसी झालर का क्रेज है।

विज्ञापन


बाजारों में दिवाली की धूम शुरू हो गई है। घरों को सजाने के लिए लोग खरीदारी करने लगे हैं। दिवाली पर शहर में तीन हजार से अधिक इलेक्ट्रिक रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों की दुकानें लगती हैं। बाजार में सजावटी सामान 15 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक के हैं। लोग लाइटिंग के लिए दिल खोलकर खर्च कर रहे हैं। पलटन बाजार स्थित दुकानदार अनिल गोयल ने बताया कि 10 मीटर तक की लड़ियां 150 से 170 रुपये में बिक रही हैं। पिक्सल एलईडी लाइट को भी काफी पसंद किया जा रहा है। रंग-बिरंगे बल्ब की कीमत 50 से 100 रुपये तक है। वहीं, झरने वाली लाइट का भी क्रेज है, जिसकी कीमत 400 से 500 रुपये तक है। हनुमान चौक स्थित दुकानदार हर्ष ने बताया कि उनके यहां 100 रुपये लेकर 5000 तक के लाइटों एवं अन्य तरह के सामान बिक्री के लिए रखे गए हैं।

Diwali: पहाड़ से मैदान तक हवा की गुणवत्ता की होगी निगरानी, CPCB ने क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजा पत्र
विज्ञापन


स्वदेशी सामानों को मिल रही तरजीहI
चाइनीज सामानों से ज्यादा स्वदेशी सामानों की बिक्री हो रही है। दुकानदार राजेंद्र बंसल, मानिक जैन, प्रदीप कुमार गुप्ता एवं पंकज गुप्ता आदि का कहना था कि बाजार में चाइनीज सामानों की भी बिक्री हो रही है, लेकिन ज्यादा सामान स्वदेशी निर्मित बिक रहे हैं। इसका कारण यह है कि लोग सस्ते की जगह टिकाऊ और गुणवत्तायुक्त सामानों को अहमियत दे रहे हैं।

ऑनलाइन बिक्री का ज्यादा असर नहींI
दिवाली पर सजावटी सामानों की बिक्री पर ऑनलाइन बाजार का बहुत ज्यादा असर नहीं है। दुकानदारों का कहना है कि लोग 10 प्रतिशत तक ही सजावटी सामानों की ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। क्योंकि, सजावटी सामान को आंखों के सामने देखने पर भी अंदाजा होता है। लोग पहले से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। इसलिए व्यापार पहले से ज्यादा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


यहां लगता है सजावटी सामानों का बाजारI
तिलक रोड, धामावाला, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड, कचहरी चौक, हनुमान चौक, झंडा बाजार, सहारनपुर चौक, धर्मपुर, नेहरू कॉलोनी, ईसी रोड, सर्वे चौक, राजपुर रोड जाखन, प्रेमनगर, चकराता रोड आदि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें