फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: जालसाजों ने किया गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन पर कब्जा, ले लिया बिजली-पानी का कनेक्शन

Tue, 22 Oct 2024 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

घटना को लेकर सुद्धोवाला निवासी कल्पना रानी ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि चकराता रोड के पास एक जमीन पर सहायक कलेक्टर विकासनगर प्रथम श्रेणी के यहां विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालसाजों ने गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर इस पर बिजली-पानी का कनेक्शन भी हासिल कर लिया। यही नहीं यहां पर एक टिन का खोखा भी रख दिया गया। मामले में प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना को लेकर सुद्धोवाला निवासी कल्पना रानी ने शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि चकराता रोड के पास एक जमीन पर सहायक कलेक्टर विकासनगर प्रथम श्रेणी के यहां विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी गोल्डन फोरेस्ट से जुड़ी जमीनों की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई हुई है।

Uttarakhand: पिरूल से ब्रिकेट बनाने के लिए लगेगी सात यूनिट, गर्मियों में वनों की आग से निपटने जुटा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि चंद्र किशोरी नैथानी निवासी राजीव जुयाल मार्ग, वसुंधरा विहार, ने टीन का खोखा लगाकर अवैध रूप से कब्जा जमाने की कोशिश की है। नैथानी ने मिलीभगत कर यहां पर बिजली और पानी का कनेक्शन भी ले लिया है। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें