फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया पर नकेल कसें और रिस्पांस टाइम सुधारे पुलिस: डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि भूमाफिया से जनता बेहद त्रस्त है। किसी की जिंदगी भर की गाढ़ी कमाई को माफिया झटके में कब्जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस को सख्त होने की जरूरत है। पुलिस जल्द भूमाफिया को चिह्नित कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन

डीजीपी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पुलिस अफसरों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने भूमाफिया पर अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा भी की। डीजीपी ने कहा कि इस वक्त ऑनलाइन एफआईआर की सुविधा भी शुरू हो गई है। ऐसे में जरूरी है कि जो लोग थाने आ रहे, उन्हें ऑनलाइन एफआईआर की जानकारी दी जाए। ताकि, वह घर बैठे जानकारी साझा कर सकें। उन्होंने डायल 112 के माध्यम से मोबाइल डाटा टर्मिनल पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर कार्रवाई और रिस्पांस टाइम को बेहतर करने के निर्देश भी दिए।
कहा कि सरकार ने पुरस्कार राशि पुनरीक्षण के अनुसार ही इनामी अपराधियों पर इनाम की धनराशि घोषित की है। विवेचना अधिकारियों के कार्यों में सुधार के लिए उन्हें साक्ष्य संकलन टूल के तौर पर टैबलेट दिए गए हैं। यह सभी जिलों को सुनिश्चित करना है कि उनके यहां विवेचना अधिकारी इनका प्रयोग कर रहे या नहीं। इस मौके पर एडीजी पीवीके प्रसाद, अमित सिन्हा, वी मुरुगेशन, आईजी एपी अंशुमान, विमला गुंज्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

छवि खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई
डीजीपी ने कहा कि इन दिनों बहुत से पुलिसकर्मी सोशल मीडिया का प्रयोग कर विभाग की छवि खराब कर रहे हैं। पिछले दिनों बहुत से पुलिसकर्मियों की वीडियो सरकारी वाहनों के साथ वायरल हुई थीं। इनमें वह फिल्मी सितारों की तरह एक्टिंग कर रील बना रहे हैं। ऐसे में यदि किसी के खिलाफ शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें