फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा, आरोपी मालिक गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 02:08 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के आदूवाला जुडली स्थित राज डेयरी फार्म निवासी राज कुमार पर गाय को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटने और घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़ने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के अनुसार, वायरल वीडियो में एक गाय को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटते हुए ले जाते और कुछ दूरी पर घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़कर चालक को भागते दिखाया गया था। पुलिस ने घायल गाय को एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली राज कुमार के नाम पर पंजीकृत मिली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें