फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 15 पॉलिटेक्निक संस्थान में कम छात्र संख्या वाले पाठ्यक्रम होंगे स्थगित, पढ़ाए जाएंगे ये कोर्स

Wed, 02 Oct 2024 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून

सार

ऐसे नवीन पाठ्यक्रम या विषय जिनमें प्रवेश हो चुके हैं, लेकिन छात्र संख्या न्यूनतम है उन्हें बंद किया जाएगा। उनके स्थान पर नवीनतम कोर्स संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के 15 ऐसे पॉलिटेक्निक संस्थान जिनमें वर्तमान सत्र में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश 30 प्रतिशत से कम या शून्य हैं उन पाठ्यक्रमों को स्थगित कर दिया जाएगा। उनके स्थान पर परंपरागत कोर्स नई इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ संचालित किए जाएंगे, ताकि संस्थाओं में अधिकतम छात्र प्रवेश पा सकें।

विज्ञापन


राज्य के पॉलिटेक्निक संस्थानों में संचालित कोर्सों को लेकर तकनीकी शिक्षा मंत्रालय की ओर से समीक्षा की गई। इस दौरान विभागीय सचिव एवं विभागाध्यक्ष (प्राविधिक शिक्षा), अपर निदेशक (प्राविधिक शिक्षा) उपस्थित रहे। निर्णय लिया कि ऐसे नवीन पाठ्यक्रम या विषय जिनमें प्रवेश हो चुके हैं, लेकिन छात्र संख्या न्यूनतम है उन्हें बंद किया जाएगा।

Chamoli News: नंदाघुंघटी ट्रैक पर गए ट्रैकर की तबीयत बिगड़ने से मौत, बोले अधिकारी-नहीं ली गई कोई अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके स्थान पर नवीनतम कोर्स संचालित किए जाएंगे। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम को गेमिंग एंड एनिमेशन विशिष्टता के साथ, सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी विशिष्टता के साथ, मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को कैड-कैम विशिष्टता के साथ संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें