फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के बाद जेईई मेन में शामिल नहीं हो पाए तो यहां कर सकते हैं दाखिले के लिए आवेदन

Tue, 09 Apr 2019 11:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

अगर आप 12वीं के बाद जेईई मेन में शामिल नहीं हो पाए हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) में बैचलर ऑफ साइंस, मास्टर ऑफ साइंस (बीएस-एमएस) ड्यूल डिग्री प्रोग्राम में दाखिले को आवेदन का मौका है। इसकी प्रक्रिया मई में शुरू होगी। यहां जेईई एडवांस रैंक होल्डर, केवीपीवाई फैलोशिप वाले छात्रों के अलावा 12वीं पास युवाओं को प्रवेश परीक्षा से एंट्री का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


आईआईएसईआर बरहामपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुर और तिरुपति परिसर में बीएस एमएस की एक हजार सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू होगी। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल होगी। इसके अलावा राज्य या केंद्रीय बोर्ड के 12वीं के छात्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी 28 अप्रैल होगी। जेईई एडवांस के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून होगी।

इन तीन तरीकों से मिलेगा दाखिला

केवीपीवाई चैनल : इसके तहत अभ्यर्थी के पास किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना की फेलोशिप होनी चाहिए। जो 2019-20 सत्र तक वैलिड होनी जरूरी है। अलग से कटऑफ क्राइटेरिया भी फॉलो किया जा सकता है।

जेईई चैनल : इसके तहत अभ्यर्थी के 12वीं में 60 प्रतिशत अंक और जेईई एडवांस 2019 में अच्छी रैंक होनी चाहिए। यहां भी कटऑफ क्राइटेरिया फॉलो किया जा सकता है। 

एससीबी चैनल : उत्तराखंड बोर्ड के लिए 62.4 प्रतिशत अंक, सीबीएसई के लिए 86.2 प्रतिशत अंक, आईएससी के लिए 88.2 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। 
विज्ञापन

यहां होगा ऑनलाइन आवेदन

वेबसाइट : www.iiseradmission.in 

विज्ञान में शोध को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से यह संस्थान चलाए जाते हैं। यहां कोई भी 12वीं पास ऐसा छात्र आवेदन कर सकता है, जिसने जेईई मेंस या जेईई एडवांस न दिया हो। बस, सीधे 12वीं के स्कोर के आधार पर एंट्री के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा देनी जरूरी है।
- विपिन बलूनी, एमडी, बलूनी क्लासेज

 (नोटः आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं...)
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें