फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुदा होने के डर से प्रेमी युगल ने की खुदकुशी

Fri, 15 Nov 2013 06:44 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी नई दुनिया बसाने के गरज से घर से फरार हुए प्रेमी युगल ने जुदा होने के डर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। सहारनपुर जिले के देवबंद का यह युगल भागकर रुड़की आ गया था।
विज्ञापन


परिजनों को देखकर घबराए युगल ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक प्रेमी विवाहित होने के साथ एक बेटी का पिता भी है।

सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र के अमोली निवासी धर्मवीर धीमान का 25 वर्षीय पुत्र प्रवीण उर्फ पिंकू धीमान  देवबंद के मीर कॉलोनी निवासी जनरेल सिंह की कक्षा 12 में पढ़ने वाली बेटी वैशाली उर्फ ज्योति पाल (18) को बृहस्पतिवार शाम को बेसुध हालत में दुर्गा चौक स्थित एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था।

प्रवीण शादीशुदा और एक बेटी का बाप
भर्ती कराने वालों में प्रवीण के पिता और उनके परिचित तीन-चार लोग थे। चिकित्सकों को बताया गया कि प्रवीण और ज्योति ने सल्फास खाया है। चिकित्सक ने उनका उपचार शुरू किया।
विज्ञापन


रात में आठ बजे के करीब ज्योति ने सिसक-सिसक कर दमतोड़ दिया। जबकि शुक्रवार तड़के 4.25 पर प्रवीण भी इस दुनिया से विदा हो गया। प्रवीण के पिता धर्मवीर ने बताया कि प्रवीण शादीशुदा है उसकी दो माह की बेटी है।

12 नवंबर को वह ज्योति के साथ भाग आया था। तब से प्रवीण का फोन भी बंद आ रहा था। मंगलवार को वह प्रवीण की तलाश में टवेरा गाड़ी से हरिद्वार जा रहे थे। जब वह रुड़की में रेलवे पुल के समीप पहुंचे तो उन्हें प्रवीण और ज्योति बाइक से आते हुए दिखाई दिए।

सल्फास की गोलियां खा ली
प्रवीण और ज्योति ने भी उन्हें देख लिया। इससे पहले की वह उनके पास तक जाते प्रवीण और ज्योति ने सल्फास की गोलियां खा ली। वह दोनों को नर्सिंग होम लेकर आए जहां उनकी की मौत हो गई।

शुक्रवार को ज्योति के परिजन भी यहां पहुंच गए। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।दोनों के परिजन उनके रिश्तों के बारे में अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें