फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी के होटल में शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ दी जान

Thu, 06 Sep 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
suicide - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मसूरी के कुलड़ी बाजार के पास एक होटल में  शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


महिला की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन मृतक युवक के पास से आधार कार्ड मिला है। जिससे पता चला कि मृतक फरीदपुर पंजाब का रहने वाला है। दोनों शादीशुदा बताए जा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

जंगल में मिला युवक का शव
पौड़ी के नौगांव निवासी एक युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। बताया गया है कि युवक का सेना में चयन हो चुका था। उसे नियुक्ति पत्र आने का इंतजार था। पैठाणी थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी पूरण सिंह उर्फ दिनेश (20 वर्ष) 31 अगस्त को घर से यह कह कर गया था कि वह जंगल जा रहा है, पर वह शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों द्वारा उसकी ढूंढ खोज शुरू कर दी गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पैठाणी थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह असवाल के मुताबिक बीते मंगलवार को युवक के परिजनों की ओर से उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई। तभी शाम को गांव के ही किसी व्यक्ति को पास के जंगल में युवक का पेड़ से लटका शव दिखा। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त  पूरण सिंह उर्फ दिनेश के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव काफी पुराना हो चुका था, जिससे युवक के 31 अगस्त या फिर एक सितंबर को आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। उधर, युवक के पिता गोविंद सिंह ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ धन सिंह तोमर ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें