फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 16 से शुरू होगी बीटेक और बीफार्म की काउंसलिंग प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iतीन विकल्प पर आधारित होगी काउंसलिंग की प्रक्रियाI
विज्ञापन




वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विवि (यूटीयू) परिसर व संबद्ध संस्थानों में बीटेक और बीफार्म द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए 16 जून से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऑनलाइन होने वाली काउंसलिंग में प्रतिभाग करने के लिए छात्र के बाद उत्तराखंड से पूर्ण किया डिप्लोमा या उसके पास मूल स्थाई निवास प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य है।



अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग शुल्क 2000 रुपये ऑनलाइन ही जमा करना होगा। इस संबंध में विवि की ओर से सभी दिशा निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। सलाह देते हुए कहा है कि अभ्यर्थी जहां प्रवेश लेना चाहते हैं वहां अपने विकल्पों के वरीयता क्रम में सभी विकल्प भरें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा विकल्प भरें, जिससे कोई न कोई सीट आवंटित होने की संभावना रहे। ऑनलाइन काउंसलिंग तीन विकल्प फ्रीज, फ्लोट और विदड्रॉ पर आधारित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग की प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी। 21 जून तक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से विकल्पों का चयन कर सकते हैं। 26 जून को सीट आवंटित की जाएगी और 27 जून को सीट का चयन करना होगा। सूची पर नाम आने पर 27 से 30 जून को संबंधित संस्थान पर दस्तावेज लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें