नगर पालिका परिषद के वार्ड-4 (आसन बाग) में जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर सभासद विनोद कश्यप ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) को पत्र भेजकर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए वार्ड के मुख्य मार्गों पर आरबीएम भरान कराने की मांग की है।
सभासद ने बताया कि वर्षा ऋतु को देखते हुए 27 जून को जलभराव वाले प्रमुख स्थानों पर आरबीएम डलवाने की मांग की गई थी। आरोप है कि पालिका ने मुख्य मार्गों को नजरअंदाज कर केवल एक घर के सामने 10 ट्रॉली आरबीएम डलवा दी। इससे वास्तविक जलभराव वाले स्थलों पर अब भी पानी भर रहा है और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने ईओ से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद