राजधानी में नगर निगम पार्षदों ने अब बीएलओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों का आरोप है कि बीएलओ आधार कार्ड बनाने में लापरवाही बरत रहे हैं।
देहरादून के नगर निगम पार्षदों ने शुक्रवार को एडीएम फाइनेंस झरना कमठान से मुलाकात की। उन्होंने आधार कार्ड बनाने में लापरवाही बरते जाने का मुद्दा उठाते हुए बीएलओ ड्यूटी में भी लापरवाही का आरोप लगाया। पार्षदों ने जिम्मेदारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की।
आधार कार्ड बनने में रोड़ा
उनका कहना था कि वार्ड संख्या-01, 04, 34, 44, 43 आदि में अब तक आधार कार्ड बनने भी शुरू नहीं हुए हैं। साथ ही कहा कि जहां बन रहे हैं, वहां भी उनमें लापरवाही बरती जा रही है।
बीएलओ ड्यूटी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि जिम्मेदार कर्मी घरों के दरवाजे पर तब पहुंचते हैं, जब अधिकांश घरों में लोग होते ही नहीं।
शीघ्र जांच कराने का आश्वासन
एडीएम फाइनेंस ने इस संबंध में शीघ्र जांच कराने का आश्वासन दिया। मिलने वालों में पार्षद कमली भट्ट, सतीश कश्यप, अरुण खन्ना भूपेंद्र कठैत आदि शामिल रहे।