फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की जमीन पर माफियाओं का कब्जा, पार्षद गरम

Tue, 12 Apr 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कब्जों के अलावा निगम की भूमि को खुर्द-बुर्द करने और बद से बदतर होती साफ-सफाई के मुद्दे छाए रहे।
  • कब्जों को लेकर मेयर से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
पार्षद - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में निगम की भूमि पर धड़ल्ले से हो रहे कब्जों पर पार्षदों ने हंगामा किया। पार्षदों ने निगम की सैकड़ों बीघा भूमि पर अवैध कब्जों के दस्तावेज बैठक में रखे। कब्जों को लेकर मेयर से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन


चार घंटे चली बैठक में अवैध कब्जों के अलावा निगम की भूमि को खुर्द-बुर्द करने और बद से बदतर होती साफ-सफाई के मुद्दे छाए रहे। पार्षदों के आक्रामक तेवर से मेयर भी बैकफुट पर दिखे। मेयर विनोद चमोली ने निगम की भूमि पर हुए कब्जों की उच्चस्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित की।

नगर निगम के छोटे हॉल में आयोजित बोर्ड बैठक में सबसे पहले स्मार्ट सिटी परियोजना संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। पार्षद डॉ. विजेंद्र पाल सिंह, नंदिनी शर्मा, ओमेंद्र भाटी, बीना बिष्ट, अरुण खन्ना, राजेश पुंडीर, दया जोशी, अर्जुन सोनकर, जगदीश धीमान, अजय सिंघल, अमिता सिंह, नीनू सहगल, रामू पांडेय, विनय कोहली, नीतू वाल्मीकि, अशोक कोहली, विपिन चंचल, राजकुमार कक्कड़, भूपेंद्र कठैत ने 25 से अधिक मामलों का हवाला देकर कहा कि निगम का भूमि विभाग माफियाओं एवं कब्जाधारकों के साथ मिला हुआ है।
विज्ञापन


पार्षदों ने आक्रोश व्यक्त किया कि कई जगह निगम की भूमि में हुए पुराने कब्जे नहीं हटाए गए हैं, जबकि आए दिन नए कब्जे हो रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षदों के हंगामे के बाद मेयर हुए एक्टिव

विनोद चमोली - फोटो : AmarUjala
भूमि अनुभाग के अफसरों, कार्मिकों के खिलाफ पार्षदों ने जमकर गुस्सा व्यक्त किया। अमिता सिंह, अजय सिंघल, बीना बिष्ट समेत कई पार्षदों ने कहा अवैध कब्जे हटाने की मांग उठाने पर माफिया और कब्जाधारक उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर मेयर ने भूमि अनुभाग के अफसरों से जानकारी मांगी।

कहा कि पुलिस-प्रशासन का सहयोग न मिलने, माफियाओं और कब्जाधारकों के कोर्ट जाने से निगम के हाथ बंध जाते हैं। कहा भूमि रिकार्डों की जांच होगी। नायब तहसीलदार एनसी नौटियाल, सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि कब्जाधारक कानूनी दस्तावेज दिखाते हैं। तमाम मामले न्यायालयों में विचाराधीन हैं। संसाधनों की कमी से फॉलोअप नहीं हो पाता। 
 
प्रस्तावों पर लगी मुहर
- स्मार्ट सिटी योजना के प्रस्ताव को बिना बहस मिली स्वीकृति, केंद्र सरकार को जोन 4 विस्तारित प्रस्ताव ही भेजा जाएगा। 
- पशु चिकित्सा अनुभाग की स्थापना को नगर निगम बोर्ड ने दी स्वीकृति, जिससे नगर की साफ-सफाई, कुत्तों के आतंक एवं खतरों पर होगा नियंत्रण, पशु कल्याण की दशा में भी होंगे तमाम कार्य। 
- एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम, पशु चिकित्सालय, कांजी हाउस के उच्चीकरण के लिए पशु चिकित्साधिकारी के प्रस्ताव पर मुहर लगी। यहां एनिमल सर्जरी सेंटर, रैबीजरोधी टीकाकरण कार्यक्रम पर सहमति। 
- पुराने रुके हुए भुगतानों को स्वीकृति। 
- टीचर्स कालोनी के फ्रीहोल्ड संबंधी कार्यवाही होंगी। 
- नारी निकेतन, किशनपुर धोरण खास रायपुर रोड चूना भट्टा को पहले जलमग्न क्षेत्र से बाहर करने का प्रस्ताव शासन में जाएगा। 
- रेसकोर्स बन्नू कालेज में संडे मार्केट न लगाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी, आवासीय क्षेत्र में संडे बाजार समेत कोई बाजार नहीं लगेगा। 
- अवैध कब्जों की जांच को कमेटी बनी, वरिष्ठ पार्षद अजय सिंघल बने कमेटी के अध्यक्ष। 
- रिलायंस जियो प्राइवेट लिमिटेड में टॉवर लगाने के लिए भूमि देने संबंधी प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई। 
- प्रत्येक वार्ड को दस लाख रुपये आवंटित कराने संबंधी प्रस्ताव को हर्ष ध्वनि से पारित किया गया। 
- नगर निगम की भूमि के सर्वे की मांग को भी स्वीकार किया गया। 
- नगर के किसी प्रमुख चौक का नाम महर्षि कश्यप के नाम रखने का पार्षद सतीश कश्यप का प्रस्ताव स्वीकार किया गया। 
- दून विहार कालोनी में पार्क का नाम तिलक पार्क करने पर सहमति। 
- पथरियापीर क्षेत्र का नाम नीलकंठ मोहल्ला करने की मांग पर मुहर। 
- दर्शनलाल चौक का नाम पंचायती मंदिर चौक रखने को टाला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें