दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी नवाब रुड़की में घूमकर ठेली पर सब्जी बेचता है। वर्तमान में वह रामपुर चुंगी के पास किराए का मकान लेकर रहता है।
सोमवार की रात करीब आठ बजे वह सब्जी बेचकर कमरे पर जा रहा था। जैसे ही वह देहरादून हाईवे स्थित वैशाली मंडप के पास पहुंचा तो उसने अपनी ठेली रोक ली। इसके बाद वह ठेली साइड में खड़ी करके कुछ दूरी पर ही टॉयलेट करने चला गया।
जब वह वापस आया तो ठेली पर दो पोटली में रखी करीब दस किलो प्याज गायब थी। उसने आसपास प्याज की पोटली की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल घपाया।
नवाब ने पास में ही स्थित पेट्रोल पंप पर जाकर कर्मचारियों से जानकारी ली। लेकिन वह भी कुछ नहीं बता पाए। इस बीच पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवक ठेली रखी प्याज की पोटले चोरी कर भागते हुए कैद हो गए।
फुटेज में रात का समय होने पर युवकों के चेहरे और बाइक का नंबर सही से पहचान में नहीं आ रहा है। वहीं, प्याज चोरी की घटना होने का यह रुड़की में पहला मामला सामने आने पर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।