फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः जेवर, नगदी के बाद अब चोरी होने लगा महंगा प्याज

Wed, 11 Dec 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • ठेले से प्याज चोरी की घटना पास में लगे पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में हुई कैद
  • सब्जी बेचने के बाद घर जा रहा था ठेलीवाला, सोमवार रात आठ बजे की घटना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती कीमतों के चलते अब चोरों की नजर भी प्याज पर पड़ गई है। चोर अब जेवर और नगदी चोरी करने की बजाए प्याज चोरी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार की रात देखने को मिला।

विज्ञापन


एक ठेली वाला ठेली खड़ी करके टॉयलेट करने गया तो इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवकों ने प्याज की दो पोटली चोरी कर ली और फरार हो गए। बाइक सवारों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्याज चोरी का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

प्याज के दाम बढ़ने के बाद अजीबोगरीब घटनाएं हो रही हैं। देशभर में कई जगहों से प्याज की चोरी से लेकर लूट तक की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्याज चोरी का एक मामला अब रुड़की में भी आया है।

विज्ञापन

सब्जी बेचकर कमरे पर जा रहा था नवाब

दरअसल, भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी नवाब रुड़की में घूमकर ठेली पर सब्जी बेचता है। वर्तमान में वह रामपुर चुंगी के पास किराए का मकान लेकर रहता है। 

सोमवार की रात करीब आठ बजे वह सब्जी बेचकर कमरे पर जा रहा था। जैसे ही वह देहरादून हाईवे स्थित वैशाली मंडप के पास पहुंचा तो उसने अपनी ठेली रोक ली। इसके बाद वह ठेली साइड में खड़ी करके कुछ दूरी पर ही टॉयलेट करने चला गया।

जब वह वापस आया तो ठेली पर दो पोटली में रखी करीब दस किलो प्याज गायब थी। उसने आसपास प्याज की पोटली की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल घपाया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरे चेक

नवाब ने पास में ही स्थित पेट्रोल पंप पर जाकर कर्मचारियों से जानकारी ली। लेकिन वह भी कुछ नहीं बता पाए। इस बीच पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवक ठेली रखी प्याज की पोटले चोरी कर भागते हुए कैद हो गए।

फुटेज में रात का समय होने पर युवकों के चेहरे और बाइक का नंबर सही से पहचान में नहीं आ रहा है। वहीं, प्याज चोरी की घटना होने का यह रुड़की में पहला मामला सामने आने पर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें