फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः आम आदमी पार्टी के बड़े नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप

Wed, 27 Jul 2016 04:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अनूप नौटियाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड में अब आम आदमी पार्टी (आप) की फूट सड़कों पर जा पहुंची है। पार्टी नेताओं ने अनूप नौटियाल समेत निष्कासित कार्यकर्ताओं पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दूसरी तरफ, निष्कासित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी विवेक यादव की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए हवन किया।
विज्ञापन


राजपुर मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में आप प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्याम बाबू पांडे ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अनूप नौटियाल पर आरोप लगाया कि वह एक बड़ी राजनीतिक पार्टी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे। यह भी मुमकिन है कि वे षड्यंत्र का हिस्सा रहे हों या इसका शिकार बन गए।

परोक्ष तौर पर उन्होंने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि नौटियाल एक पूर्व सीएम के बेहद करीबी रहे हैं। पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया, लेकिन उन्होंने पार्टी से धोखा किया। पांडे ने हमलावर अंदाज में कहा कि ऊर्जा निगम घोटाले मामले में निष्कासित कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी विवेक यादव पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता कर सारी बातों का खुलासा करेंगे अनूप

अनूप नौटियाल - फोटो : file photo
ऊर्जा निगम के निदेशक समेत पांच अधिकारी गुपचुप तरीके से नौटियाल से उनके घर पर मिले थे। मामले की विजिलेंस से जांच कराने की मांग को लेकर भी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने चुस्ती नहीं दिखाई।

उन्होंने कहा कि छह अगस्त को पार्टी सम्मेलन में 2017 में विधानसभा चुनाव के बारे में निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर सहमीडिया प्रभारी सरोज पांडे, जिलाध्यक्ष उमा सिसोदिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय शर्मा, राजेश बहुगुणा भी उपस्थित थे।

इस संबंध में अनूप नौटियाल का कहना था कि उन पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वे सरासर गलत हैं। वह अलग से पत्रकार वार्ता कर सारी बातों का खुलासा करेंगे। वहीं, निष्कासित कार्यकर्ताओं समेत अन्य ने पंचायती मंदिर में आप प्रदेश प्रभारी विवेक यादव की बुद्धि को शुद्ध करने के लिए हवन किया। वे बोले कि उन्होंने पार्टी को नहीं त्यागा है। वे आप का हिस्सा हैं। 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि निष्कासितों को पार्टी में बहाल और विवेक यादव को बर्खास्त नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सुनीता सिंह, नवीन कोठियाल, प्यारे नौटियाल, अरुण ढौंडियाल, नीलम चुघ, मेहर सिंह, महेश तंगवान, राजीव जायसवाल, कांता बोरा आदि लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें