विकासनगर। जनसंघर्ष मोर्चा ने ढकरानी के शक्ति नहर किनारे स्थित जल विद्युत निगम की भूमि पर बने भवनों को हटाने के मामले में दोबारा से भूमि का चिह्नीकरण करने की मांग निगम से की है। मोर्चा अध्यक्ष ने ग्रामीणों की बात को शासन में रखने का आश्वासन भी दिया। ग्राम पंचायत ढकरानी में शक्ति नहर किनारे जलविद्युत निगम की भूमि पर बनी बस्तियों को निगम ने दो साल पहले हटा दिया था। उस समय बस्ती को हटाने की कार्रवाई में बच गए भवन स्वामियों को निगम ने नोटिस जारी किए थे। उधर ग्रामीणों के बीच पहुंचे जनसंघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने जलविद्युत निगम व उप जिलाधिकारी से बात कर भूमि का चिह्नीकरण दोबारा से किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भवन स्वामियों में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया के तहत नियमानुसार खरीदी है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को शासन के उच्च अधिकारियों के सामने रखने का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी, आकाश पंवार, हाजी असद, समून, मेहंदी हसन, सलीम खान, गफूर, नौशाद, युसूफ, ताहिर, मुर्सलीन, आमिर आदि मौजूद रहे। संवाद