फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवती से छेड़खानी करने पर युवक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने युवती से छेड़खानी करने पर एक युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि उनका एक बुटीक है। बताया कि वह अपने घर से दुकान के लिए जाती हैं तो सागर नाम का युवक उनसे छेड़खानी और गाली-गलौज करता है। वह उन्हें धमकाता भी है। वह उन्हें शादी करने के लिए कहता है। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। बताया कि उनके पिता ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उसने पिता से कहा कि वह उनकी शादी कहीं नहीं होने देगा। युवक बार-बार फोन करता है और जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें