फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मंडियों और बाजारों में निगम की कार्रवाई, डेढ़ सौ कुंतल पॉलिथीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- 92 लोगों का चालान, 44800 रुपये जुर्माना वसूला
I
I

I
I- पॉलिथीन के खिलाफ निगम ने शुरू किया अभियान
I
Iपॉलिथीन और प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को निगम के उड़न दस्तों ने विभिन्न मंडियों, बाजारों में छोपे मारे और बड़ी मात्रा में पॉलिथीन और प्लास्टिक का सामान जब्त किया। इस दौरान 92 लोगों का चालान कर 44800 रुपये जुर्माना वसूला गया।
I
Iदरअसल, प्लास्टिक और पॉलिथीन मानव जीवन के लिए लगातार खतरा बनता जा रहा है। इससे गंदगी के अंबार तो लगते ही हैं, नाले, नालियां, सीवर चोक भी होती हैं। नष्ट न होने के कारण यह भूमि की उर्वरा क्षमता को खत्म कर रहा है। भूजल स्तर को भी घटा रहा है। नगर निगम ने दून को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए निगम ने आठ उडन दस्ते तैयार किए हैं। सफाई निरीक्षकों के नेतृत्व में बने इन उड़न दस्तों में सफाई सुपरवाइजर व सफाई कर्मचारियों को रखा गया है। सोमवार को उड़न दस्ते की टीम ने शहर के विभिन्न छोटे-मोटे मंडियों, बाजारों, रेहड़ी-ठेलियों पर छापा मारा। इस दौरान करीब डेढ़ सौ कुंतल पॉलिथीन जब्त किया गया। साथ ही 92 लोगों का चालान कर उनसे 44800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। निगम ने लोगों के साथ ही व्यापारियों से अपील की है कि वह न पॉलिथीन में सामान ले और न ही व्यापारी सामान के लिए पॉलिथीन का इस्तेमाल करें। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I-
I
Iदून को प्लास्टिक व पॉलिथीन मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए बनाए गए उडन दस्तों ने मंगलवार को विभिन्न मंडियों, बाजारों में छापा मारा। इस दौरान डेढ़ सौ कुुंतल पॉलिथीन जब्त किया गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
II-डॉ. अविनाश खन्ना, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें