फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से टैक्स जमा न करने वालों को नोटिस भेजेगा देहरादून नगर निगम

Thu, 12 Mar 2020 10:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून नगर निगम अप्रैल से बकायेदारों को नोटिस भेजकर 15 हजार तक जुर्माना वसूलेगा। ऐसे में अगर आप जुर्माने से बचना चाहते हैं तो जल्द अपना हाउस टैक्स जमा करा दें। निगम की ओर से दी जा रही 20 प्रतिशत छूट 20 मार्च से खत्म हो रही है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बुधवार देर शाम आदेश जारी किए। इसमें उन्होंने हाउस टैक्स जमा न करने वालों को अप्रैल से नोटिस भेजकर जुर्माना वसूलने को कहा है। निगम के पास वित्तीय वर्ष के 20 दिन ही बचे हैं। हाउस टैक्स का 75 करोड़ रुपये का रखा गया टारगेट अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। निगम अभी तक केवल 42 करोड़ रुपये ही हाउस टैक्स जमा करा पाया है।

बीते दिनों पार्षदों ने मेयर सुनील उनियाल गामा से 31 मार्च तक छूट देने की मांग की थी, लेकिन मेयर ने 20 मार्च तक ही छूट बढ़ाई थी। नगर आयुक्त ने टैक्स न देने वाले लोगों पर जुर्माने का नया आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 31 मार्च तक टैक्स जमा न करने वालों से 200 रुपये से 15 हजार रुपये तक जुर्माने वसूलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


टैक्स जमा न करने वालों की बनेगी सूची

निगम प्रशासन हाउस टैक्स जमा न करने वालों की सूची तैयार करेगा। वहीं, वार्डों में मुनादी भी कराएगा। नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मुनादी करने और टैक्स न देने वालों की सूची बनाने को कहा है। वहीं, टैक्स जमा नहीं करने वालों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

31 मार्च के बाद हाउस टैक्स जमा न करने वाले बकायेदारों की सूची तैयार कर उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी भी तरह की कोई रियायत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

-विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें