नगर निगम अब बिजली विभाग से शहर में लगाए गए ट्रांसफॉर्मरों का टैक्स भी वसूलेगा। बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए मेयर सुनील उनियाल गामा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी ट्रांसफार्मर की सूची तैयार कर यूपीसीएल को सौंप दी गई है।
इस पर उन्होंने बिजली बिल का भुगतान न करने पर स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी थी। इस पर पिछले हफ्ते मेयर गामा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर उनसे वार्ता की। इसके बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
बृहस्पतिवार को मेयर गामा ने एक बार फिर बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निगम बिजली बिल का भुगतान करने के लिए तैयार हैै। निगम बिजली विभाग से करीब 4200 ट्रांसफार्मर का टैक्स भी वसूलेगा। उन्होंने बताया कि ये सभी ट्रांसफार्मर निगम की भूमि पर लगाए गए हैं। बैठक में यूपीसीएल के एसई शैलेंद्र सिंह, ईई मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।