फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निगम कर्मचारी संघ का 16 दिसंबर से आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
- संगठन लंबित मांगों पर अमल न किए जाने से है नाराज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। वन विकास निगम कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों पर अमल न होने पर नाराजगी जताते हुए 16 दिसंबर से आंदोलन का एलान किया है। संगठन ने निगम के प्रबंध निदेशक से मिलकर उन्हें मांगों से अवगत कराया।
निगम कर्मचारियों ने कहा, वर्ष 2019 से सेवानिवृत्त हुए निगम कर्मचारियों को अब तक देयकों का भुगतान नहीं हुआ। स्केलर संवर्ग को ग्रेड वेतन 2000 दिए जाने, आउटसोर्स कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा के तहत सेवा की गांरटी के साथ समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए। इसके अलावा लौगिंग सहायक के पदों पर शत-प्रतिशत पदोन्नति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुआं डिपो घपले के मामले में कार्रवाई की जाए। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टीएस बिष्ट ने आरोप लगाया गया कि 2019 से सेवानिवृत कार्मिकों के समस्त देयक रोककर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें