Iउत्तराखंड परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ के कर्मियों ने रुड़की डिपो के सहायक महाप्रबंधक केके मल्होत्रा पर बिना जांच किए शाखा मंत्री हरिनिवास को निलंबित करने का आरोप लगाया है। संघ ने एजीएम को निलंबित करने की मांग की है। इस संबंध में संघ की ओर से बृहस्पतिवार को गांधी रोड स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संघ के क्षेत्रीय मंत्री केपी सिंह ने कहा कि मामले में मंडलीय प्रबंधक संचालन से वार्ता की गई है। चेतावनी दी कि दो दिन के भीतर यदि एजीएम पर कार्रवाई नहीं की गई तो संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। संघ को उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन एवं रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी समर्थन देने की बात कही है। बैठक में आजाद सिंह, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, सत्यपाल सिंह, हरिनिवास आदि मौजूद रहे।
I
I
I
I
I
Iफिटनेस टेस्टिंग सेंटर खोलने की मांग
I
I
I
Iदेहरादून महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी ने राजपुर रोड स्थित आरटीओ में फिटनेस टेस्टिंग सेंटर को फिर से खोलने की मांग की है। इस संबंध में सोसाइटी की ओर से परिवहन विभाग के सचिव को पत्र लिखा गया है। सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने कहा, आटोमोटिव वाहन फिटनेस टेस्टिंग सेंटर डोईवाला एवं अन्य स्थानों में भेजे जाने के विरुद्ध उच्च न्यायालय नैनीताल की ओर से स्थगन आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में आरटीओ देहरादून कार्यालय में सेंटर बंद किया जाना उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना है।I