जिला मौत
देहरादून 3011
नैनीताल 829
हरिद्वार 797
पहाड़ में ये है हाल
पौड़ी 241
अल्मोड़ा 125
पिथौरागढ़ 104
12 दिन में 506 मौत का बैकलॉग
पिछले 12 दिनों में स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में 506 मौत का बैकलॉग दिखाया जा चुका है। पिछले नौ दिनों से यह बैकलॉग लगातार जारी है।
कोविड कर्फ्यू के बाद कोरोना संक्रमण के मामले घटे हैं, लेकिन अब भी जो मामले हैं, उन्हें कम नहीं माना जा सकता। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। कोरोना हो रही मौत के मामलों की मुख्य वजह इलाज के लिए देरी से अस्पताल पहुंचना है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जितना अधिक कोविड जांच कराएंगे, उनके ठीक होने की उतनी ज्यादा संभावना रहेगी।
- सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री
मृत्युदर के मामले में पंजाब के बाद उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर है। यह चिंताजनक बात है और साथ ही सरकार के लिए भी यह चुनौती है। जांच का दायरा बढ़ाकर, अस्पतालों में सुविधाएं जुटाकर और लोगों को जागरूक करके संक्रमण की दर और लोगों को गंभीर स्थिति में जाने से रोका जा सकता है।
- अनूप नौटियाल, संस्थापक, सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन
कोविड 19 महामारी की रोकथाम करने में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है। ब्लैक फंगस के इलाज के लिए उसके कोई इंतजाम नहीं है। लोग इंजेक्शन के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। गांवों में संक्रमण फैल रहा है, लेकिन वहां न जांच है न दवा है।
- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस