ग्राम प्रधान से बताया कि उक्त लोग होम क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ग्राम प्रधान से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व पुलिस ने 51 लोगों सहित एक छह माह और तीन साल के बच्चे के खिलाफ भी लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर दिया।
हालांकि बाद में प्रशासन ने दोनों बच्चों का नाम लिस्ट से हटा दिया। बताया गया कि जिसने इन बच्चों का नाम शामिल किया था संबंधित अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इस मामले में उत्तरकाशी डीएम का कहना है कि आठ साल से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है।