देहरादून के दून अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना संदिग्ध जमातियों द्वारा किए गए हंगामे के बाद पुलिसकर्मी, पीएसी, एसडीआरएफ और एलआईयू के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने दून अस्पताल पर पैनी नजर बनाई हुई है।
तब्लीगी जमात में शामिल हुए 10 जमातियों को बहस्पतिवार रात तक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने दून अस्पताल क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया था।
शुक्रवार को जब कैंटीनकर्मी अस्पताल स्टाफ के साथ क्वारंटीन वार्ड में भोजन देने गए तो जमातियों ने हंगामा कर दिया। जमातियों का कहना था कि उन्हें पूरा खाना नहीं दिया जा रहा है।