फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Uttarakhand : देहरादून के बुजुर्ग के जज्बे को सलाम, करना चाहते हैं अपनी संपत्ति दान

Thu, 02 Apr 2020 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड में भी सात मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से दो मरीज सही होकर घर जा चुके हैं। 

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन से साथ ही लोग अपने स्तर भी संकट की इस घड़ी में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।  इसी क्रम में देहरादून के एक बुजुर्ग ने उत्तराखंड सरकार से अपनी संपत्ति दान करने की पेशकश की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव को लिखा है।

बुजुर्ग का नाम जोध सिंह चावला है। उनकी उम्र 85 साल है। उनकी उक्त संपत्ति विकासनगर के चिरंजीपुर पहाड़ी गली में है। वहीं धर्मावाला में जमीन भी है। जिसे वह दान में देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के लिए प्रशासन को लगातार आ रही लोगों की अपील

इसके अलावा पुलिस लाइन के पास रहने वाले अरुण सक्सेना ने अपनी प्रॉपर्टी को भी सरकारी उपयोग में लाने की पेशकश की है। उनका कहना है कि ये संपत्ति खाली है, हो सकता है सरकार के काम आ जाये।

मदद के लिए प्रशासन को लगातार लोगों की अपील आ रही हैं। हर्रावाला निवासी राकेश सुंदरियाल ने भी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी 50 बेड की संपत्ति को अधिग्रहित करने की पेशकश की है। ताकि यहां पर क्वारंटीन सेंटर या राहत शिविर बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें