स्वयं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय इस पक्ष में थे कि बची हुईं बोर्ड परीक्षाएं अगर न भी हों तो चलेगा। ‘अमर उजाला’ ने उन्हीं से बातचीत के आधार पर मंगलवार के अंक में ‘विज्ञान गणित की परीक्षा होगी, अन्य परीक्षाएं रद्द’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
लेकिन मंगलवार को शासन और उत्तराखंड बोर्ड बोर्ड की बैठक में तय किया गया कि परीक्षाएं रद्द नहीं की जाएंगी, बल्कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद आयोजित कराई जाएंगी। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने बताया कि उतराखंड बोर्ड के सभी विषय कोर विषय हैं, यही वजह है कि किसी भी परीक्षा को रद्द नहीं किया जा रहा है।
मैंने शिक्षा सचिव को सीबीएसई बोर्ड के निर्देशों का अध्ययन करने के लिए कहा था, जिसके आधार पर शासन और उत्तराखंड बोर्ड बोर्ड के बीच अब यह सहमति बनी है कि उत्तराखंड बोर्ड की शेष परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने के बाद कराई जाएंगी।
- अरविंद पांडेय, शिक्षा मंत्री