फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update:  पिछले 24 घंटे में मिले 17 नए मरीज, देहरादून में सबेस अधिक  50 मामले

Wed, 08 Jun 2022 06:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मंगलवार को पिछले 24 घंटे में सामने आए 17 मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 11 मिले। जबकि इससे पहले सोमवार को सामने आए आंकड़ों के अनुसार देहरादून जिले में पांच, चमोली और टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं, जबकि 12 मरीज ठीक हुए हैं। अब कोविड के 66 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को पिछले 24 घंटे में सामने आए 17 मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 11, पौड़ी में तीन, नैनीताल, टिहरी और उत्तरकाशी में एक-एक मरीज हैं।

 

अब कुल 66 एक्टिव केस में से देहरादून में सर्वाधिक 50 केस हैं। उधर, मंगलवार को प्रदेश में 8716 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। वहीं मंगलवार को घंटे के भीतर सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 16 मरीज ठीक हुए हैं। 64 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92881 हो गई है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...Food Grain ATM:  फ्री राशन की नहीं होगी परेशानी, फूड ग्रेन एटीएम योजना शुरू करने वाला तीसरा राज्य बनेगा उत्तराखंड


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 1356 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, चमोली और टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में दोगुने से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर अब तक 89271 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 10 जिलों में 64 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.11 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें