प्रदेश के पांच जिलों में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 15 मरीज ठीक हुए हैं। 76 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92702 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1292 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों में नौ नए लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
ये भी पढ़ें...शर्मनाक: बच्चों को हाईवे पर छोड़कर बस चालक को उठा ले गई यूपी पुलिस, चिलचिलाती धूप में आधे घंटे बेहाल हुए छात्र
देहरादून जिले में पांच, अल्मोड़ा, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 15 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले लगातार घट रहे हैं। वर्तमान में 76 सक्रिय मरीजों का इलाज रहा है।