फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: बुखार के बाद युवक को अस्पताल में किया क्वारंटीन, सऊदी अरब से लौटा था दस दिन पहले

Mon, 30 Mar 2020 06:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खानपुर (रुड़की)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सऊदी अरब से रुड़की लौटे लालचंदवाला गांव निवासी युवक की तबीयत खराब होने पर उसे जांच के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। इससे पहले जांच में वह सामान्य पाया गया था। खानपुर क्षेत्र के लालचंदवाला गांव निवासी एक युवक सऊदी अरब गया था। लगभग दस दिन पहले वह गांव लौटा था। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक की प्राथमिक जांच की थी, जिसमें वह स्वस्थ मिला था। खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि रविवार से युवक को बुखार आ गया। इसलिए उसे रुड़की अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया है। डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि युवक को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विदेशों से लौटे 218 लोगों की हो चुकी स्क्रीनिंग

रुड़की ब्लॉक में विदेशों से लौटे 335 लोगों में अब तक 218 की स्क्रीनिंग हो चुकी है। गनीमत है कि इसमें से कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बाकी लोगों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। पिरान कलियर पीएचसी चिकित्सा प्रभारी दिली रमन ने बताया कि उन्हें 21 मार्च को सीएमओ ने रुड़की ब्लॉक में विदेशों से आए 335 भारतीय नागरिकों की सूची भेजी थी। इनमें से 218 लोगों की पहचान कर घर-घर जाकर सभी की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से 17 संदिग्ध लोगों को जांच के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया। 

यहां पांच लोगों की जांच कर तुरंत घर भेज दिया गया था जबकि अन्य 12 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। बाकी बचे लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बाहरी राज्यों से आने वाले 33 लोगों की भी स्क्रीनिंग की गई है। अभी तक कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। बाहर से आने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें घर में रहने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी के लिए लगाया गया है ताकि बाहर से आने वाले लोगों की पहचान हो सके। लोगों को जारी सभी दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 43 को होम क्वारंटीन में रखा

अल्मोड़ा में जिले में 45 लोग में हैं, जिनमें से करीब 43 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। जबकि दो बेस अस्पताल में भर्ती हैं। सबसे ज्यादा होम क्वारंटीन हवालबाग में हैं। इन सभी को 14 दिन तक हर हाल में घर के भीतर अलग रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हर रोज इन लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। 

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के ताकुला में तीन ताड़ीखेत में आठ, हवालबाग में सबसे ज्यादा 13, भिकियासैंण में दो, द्वाराहाट में छह, देघाट में तीन, लमगड़ा में दो, चौखुटिया में छह लोग होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। जबकि दो लोगों को बेस अस्पताल में क्वारंटीन में रखा गया है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि होम क्वारंटीन पर रखे सभी लोगों के स्वास्थ्य की नियमित रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें