कोतवाली प्रभारी की अगुवाई में सावेज को फिर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। बता दें कि पूर्व में भी सावेज होम क्वारंटीन का उल्लंघन कर चुका है, उसके एवं उसकी मां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज हो चुका है।
तब सावेज के गिरफ्तार होने पर उसे कलियर में फेसिलिटी क्वारंटीन किया गया था, जहां से उसे गुरुकुल आयुर्वेदिक अस्पताल कैंपस में लाया गया था। हालांकि दूसरा फरार युवक दानिश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों जमातियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
दृश्य देखकर ठहर गए आमजन
सावेज को जब पुलिस ने शंकर आश्रम तिराहे के पास घेरा तो इस दृश्य को देखकर राहगीर ठहर गए। हर किसी की निगाह पुलिस की गतिविधि पर थी। फिर जब पीपीई किट पहनकर एक स्वास्थ्य कर्मी एंबुलेंस से उतरा तो आमजन की दिलचस्पी अधिक बढ़ गई। हर कोई यह जानना चाह रहा था कि मार्बल के बड़े पत्थरों के बीच छिपकर बैठे व्यक्ति को इस तरह क्यों घेरा हुआ है। जब उसे वहां से निकालकर एंबुलेंस में बैठाया तो मामला आमजन की समझ में आ गया।