हाथरस निवासी जिस युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह अपने पांच साथियों के साथ पकड़ा गया था, लेकिन एक छठा युवक भी था, जिसे उनके साथ रुड़की में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। खुफिया सूत्रों के अनुसार, छठा युवक कुछ दिन पूर्व दिल्ली से आकर कोरोना पॉजिटिव युवक से ऋषिकेश में मिला था। उसकी रिपोर्ट भी एक-दो दिन में आनी है।
19 संदिग्ध एनआईएच में शिफ्ट, 30 होम क्वारंटीन
सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि हाथरस निवासी कोरोना संक्रमित को रुड़की में एक बैंक्विट हॉल में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। शनिवार को यहां क्वारंटीन अन्य 19 लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। साथ ही इन सबके भी सैंपल लिए जा रहे हैं। वहीं, रुड़की में संस्थागत क्वारंटीन किए गए मंगलौर के मोहल्ला मलकपुरा के 30 लोगों को उनके घरों में भेजकर होम क्वारंटीन कर दिया गया है।