देहरादून के बाद जिला प्रशासन ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र को पांच सेक्टरों में बांटकर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। अब पूरे इलाके में एक भी दुकान नहीं खुल रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में पीएसी की दो कंपनी तैनात हैं।
इस क्षेत्र में अब बिना इजाजत किसी को घुसने की इजाजत नहीं है। इस क्षेत्र के जमात में शामिल सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, मुरादाबाद में भर्ती पांच कोरोना संक्रमित मरीज भी इसी क्षेत्र के हैं। पुलिस सुबह से शाम तक लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रही है।