राज्य सरकार ने भी इन दवाओं का ऑर्डर दिया था। बजाज ने बताया कि सरकार की मांग पर यहां सिक्किम वाले प्लांट से तीन लाख टेबलेट मंगाकर दी गई हैं। ये सभी जल्द ही सरकार के माध्यम से बाजारों में सप्लाई की जाएंगी। इसके साथ ही सरकार जो भी निर्देश देगी उसके हिसाब से ही आगे काम किया जाएगा।
प्रशासन का रहा बेहद बड़ा सहयोग
बजाज ने बताया कि कंपनी को चालू कराने में स्थानीय प्रशासन और पुलिस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वर्तमान में आने जाने से लेकर सभी तरह की सुविधा मिल रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कंपनी में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी रखा जा रहा है। इसके साथ ही सभी के पास अपने-अपने पास भी हैं, जिनसे वे फैक्ट्री और फिर वहां से घरों को जा सकते हैं।