फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: बंद के आदेश पर भी खुले कुछ दफ्तर, सीबीएसई और केविएस का रीजनल ऑफिस तत्काल कराए बंद

Tue, 21 Apr 2020 01:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • रेड जोन में होने की वजह से नहीं खुल सकेंगे केंद्रीय और राज्य सरकार के दफ्तर
  • जिलाधिकारी बोले, आदेश के बाद भी कोई ऑफिस खुलता है तो दर्ज करूंगा मुकदमा
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी के आदेश के बीच सोमवार को शहर में कुछ केंद्रीय दफ्तरों को खोलने को लेकर असमंजस रहा। सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालय संगठन ने दफ्तर खोल दिए। हालांकि प्रशासन से जैसे ही सूचना उन तक पहुंची तो कार्यालय तत्काल बंद कर दिए गए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने दो दिन पहले आदेश जारी किया था कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 100 वार्ड और डोईवाला क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया गया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में कोई भी राज्य और केंद्र का दफ्तर नहीं खुलेगा। उधर, केंद्रीय कार्यालय से मिले आदेश के आधार पर सोमवार को सीबीएसई का रीजनल ऑफिस और
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केविएस) का रीजनल ऑफिस खुल गया। जैसे ही प्रशासन को इसकी सूचना मिली तो उनसे संपर्क किया गया। उन्हें बताया गया कि रेड जोन में कोई भी कार्यालय नहीं खोला जा सकता है।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों कार्यालय तत्काल बंद कर दिए गए। जबकि आयकर विभाग, ऑर्डिनेस फैक्ट्री और एनआईओएस ने अपने-अपने दफ्तर बंद रखे। एनआईओएस के क्षेत्रीय अधिकारी एसके तंवर का कहना है कि उन्होंने केंद्रीय कार्यालय से ऑफिस खोलने के संबंध में बात की है।

विज्ञापन

कल प्रशासन ने जारी की थी नई गाइडलाइन

वहां इस पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद ही प्रशासन के सहयोग के आधार पर फैसला लिया जाएगा। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय से मिले निर्देशों के तहत दफ्तर खोला गया था। प्रशासन से जानकारी मिलने पर दफ्तर बंद कर दिया है। केविएस के उपायुक्त विनोद कुमार का कहना है कि उनके पास प्रशासन के आदेश की कॉपी नहीं थी, इसलिए उन्होंने दफ्तर खोल दिया था। बाद में बंद कर दिया गया।

कोरोना संक्रमण के चलते नगर निगम के 100 वार्ड और डोईवाला क्षेत्र को रेड जोन में रखा गया है। इसलिए यहां कोई भी राज्य और केंद्र सरकार का कोई भी दफ्तर नहीं खोला जा सकता। हम इसका पहले ही आदेश कर चुके हैं। जिन्होंने दफ्तर खोले थे, उन्होंने पहले से कोई संपर्क नहीं किया था। बाद में उन्हें बताया गया तो उन्होंने बंद कर दिए। फिलहाल कोई दफ्तर नहीं खुलेगा।
-डॉ. आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें