फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : रुड़की में स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता, रजिस्टर छीना

Fri, 15 May 2020 12:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • मच्छी मोहल्ले में घर-घर सर्वे करने पहुंची थी स्वास्थ्य विभाग की टीम
  • एक परिवार ने किया विरोध, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
विज्ञापन
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर-घर जाकर सर्वे का काम कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एक परिवार के सदस्यों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर रजिस्टर छीन लिया और उसे फाड़ने का प्रयास किया। जिससे मौके पर हंगामा हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। टीम की ओर से मौखिक शिकायत की गई है। वहीं, पुलिस अपने स्तर से मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

कोरोना माहामारी में कोरोना योद्धा, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, सफाई कर्मचारी दिनरात मेहनत कर रहे हैं। साथ ही लोगों को कोरोना से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। बावजूद इसके लोग इनके साथ गलत व्यवहार करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


एक बार फिर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ लोगों ने अभद्रता कर दी। दरअसल, मच्छी मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर सर्वे करने पहुंची थी। इस बीच एक घर के बाहर खड़ा होकर टीम परिवार के सदस्यों की जानकारी ले रही थी। आरोप है कि इस बीच परिवार के लोगों ने टीम के साथ अभद्रता कर दी।


विरोध करने पर रजिस्टर छीन लिया और फाड़ने का प्रयास किया। जिसे लेकर गली में हंगामा हो गया और भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सोत बी पुलिस चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा और एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।


मामला शांत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौकी में पहुंचकर मौखिक शिकायत की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में उक्त लोगों के खिलाफ पुलिस मुचलका पाबंद की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें