कई लोग बरात ले जाने के लिए पुलिस की अनुमति को कोतवाली और थानों के चक्कर काट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा। जिस युवक की शादी है, वह अनुमति के लिए शादी का कार्ड लेकर पहुंचा।
युवक ने बताया कि 28 मार्च को उसकी बरात मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में जानी है। दुल्हन वालों ने बरात में कम लोग लाने और वहां की पुलिस की लिखित में अनुमति लाने को कहा है। लिहाजा वह शादी की तैयारियां छोड़कर अनुमति लेने आया है।
एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के बीच शादी समारोह वाले परिवारों को कार्यक्रम टालने की सलाह दी जा रही है।