फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown in Uttarakhand: लॉकडाउन पर निर्भर करेगी बदरीनाथ यात्रा की तैयारियां, 30 अप्रैल को खुलने हैं धाम के कपाट

Tue, 31 Mar 2020 07:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/गोपेश्वर

सार

  • लॉ़कडाउन के चलते व्यवस्थाएं हो रहीं प्रभावित, मेला लगाने को लेकर असमंजस
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के कारण सारी गतिविधियां ठप हैं। इससे बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले होने वाली तैयारियां भी प्रभावित हो रही हैं। मंदिर से जुड़े लोगों की निगाह लॉकडाउन पर टिकी है। यदि 15 अप्रैल से लॉकडाउन खुलता है तो तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। यदि यह बढ़ता है तो तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन




30 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। हर साल कपाट खुलने को लेकर एक माह पहले तैयारियां शुरू हो जाती थीं, धाम से जुड़े कुछ लोग मंदिर में रंग रोगन सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए बदरीनाथ पहुंच जाते थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण यह सारी गतिविधियां नहीं हो पा रही हैं।

यही नहीं कपाट खुलने से एक सप्ताह पहले नरसिंह मंदिर जोशीमठ में तिमुंड्या मेला भी लगता है। जिस दिन बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) पहुंचते हैं उस दिन वहां पर गरुड़ छाड़ मेला लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि उसके बाद भगवान गरुड़ धाम के लिए रवाना हो जाते हैं और उसी दिन से यात्रा शुरू मानी जाती है, लेकिन मंदिर से जुड़े लोग इस बात से आशंकित हैं कि यदि लॉकडाउन बढ़ता है तो यह सब व्यवस्थाएं और यात्रा कैसे होगी।

अगर 15 अप्रैल को लॉकडाउन खुलता है तो मंदिर से जुड़े लोगों के पास व्यवस्थाएं बनाने के लिए 15 दिन ही शेष होंगे। यात्रा को लेकर चमोली जिले में सबसे ज्यादा उत्साह रहता है, लेकिन कोरोना के कारण लोगों में कोई उत्साह नहीं दिख रहा है।

उम्मीद है कि भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने से पहले कोरोना का खौफ खत्म हो जाएगा और यात्रा अच्छी रहेगी। जितने भी दिन मिलेंगे उसमें हम तैयारियां कर लेंगे। शुरुआत में यात्रा कुछ कम हो सकती है।
- भुवन चंद्र उनियाल, धर्माधिकारी, बदरीनाथ मंदिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें