फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: उत्तरकाशी में संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला अस्पताल, ढूंगी गांव और देवीधार क्षेत्र सील

Mon, 11 May 2020 07:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी

सार

  • प्रशासन हुआ अलर्ट, संक्रमित क्षेत्रों के लोगों की नियमित जांच, इलाकों को सैनिटाइज करने के निर्देश
विज्ञापन
उत्तरकाशी जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सीमांत जनपद उत्तरकाशी में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर यहां सामान्य मरीजों एवं लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।

विज्ञापन


वहीं, संक्रमित क्षेत्र घोषित किए गए ढूंगी गांव एवं देवीधार और जिला अस्पताल को पूरी तरह से सील कर दिया है। साथ ही संक्रमित क्षेत्रों के साथ ही जिला अस्पताल के आसपास के इलाकों को सैनिटाइज किया गया है और ग्रामीणों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।


बता दें कि सूरत गुजरात से उत्तरकाशी लौटे युवक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद से ही प्रशासन संक्रमण रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पॉजिटिव मरीज के साथ ही कई अन्य संदिग्ध मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क में आए लोगों की भी जांच

प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए उसके भाई, बाइक ठीक करने वाला मैकेनिक व कपड़ों को बैग देवीधार से ढूंगी गांव ले जाने वाले व्यक्ति व उसके संपर्क में कई लोगों के आने की आशंका को देखते हुए दोनों गांवों को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर सील कर दिया है। इन लोगों की भी जांच होगी।

डीएम डा. आशीष चौहान ने संक्रमित क्षेत्रों को लेकर संबंधित अधिकारियों को गाइड लाइन जारी कर दी है कि संक्रमित क्षेत्रों में किसी को भी आवागमन की अनुमति न दी जाए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीणों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, जिला पंचायत को सैनिटाइज कराने एवं विधिवत कूड़ा निस्तारण करने, पूर्ति विभाग को यहां आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। संक्रमित क्षेत्रों में पुलिस एवं पीआरडी के जवान भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें