फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पर्यटन मंत्री का सुझाव, पर्यटकों के लिए क्वारंटीन अवधि की जाए कम, रेस्टोरेंट भी रात 12 बजे तक खुलें 

Thu, 16 Jul 2020 11:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • गोवा, राजस्थान की तर्ज पर प्रदेश में पर्यटन को खोलने का प्रयास
  • रेस्टोरेंट को भी सुबह 10 से रात 12 बजे तक खोलने की मिले अनुमति
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ पर्यटन उद्योग को पटरी पर लाने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने क्वारंटीन अवधि को कम करने का सुझाव मुख्यमंत्री को दिया है। महाराज का कहना है कि गोवा, राजस्थान की तर्ज पर प्रदेश में पर्यटन को खोला जाना चाहिए। बिना कोविड टेस्ट के आने वाले पर्यटकों को सात दिन की क्वारंटीन होने की बंदिशें होने से बाहरी राज्यों से लोग नहीं आएंगे।

विज्ञापन


कोरोना काल में प्रदेश में पर्यटन उद्योग को लगभग पांच हजार करोड़ से अधिक नुकसान होने का अनुमान है। सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अभी तक बिना कोविड टेस्ट के आने वाले पर्यटकों को कम से कम सात दिन का होटल बुकिंग कर क्वारंटीन में रहने की शर्त रखी है। वहीं, आईसीएमआर से मान्यता प्राप्त लैब से 72 घंटे के भीतर कोविड टेस्ट कराने वाले पर्यटक प्रदेश में कहीं भी भ्रमण कर सकते हैं।


पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि गोवा और राजस्थान ने पर्यटन को पूरी तरह खोल दिया है। इसी तरह के कदम प्रदेश में उठाए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री से पर्यटकों के लिए क्वारंटीन की अवधि कम कर तीन दिन करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही रेस्टोरेंट को भी सुबह 10 से 12 बजे खोलने का समय होना चाहिए। जब होटल व रेस्टोरेंट खुलेंगे तभी बाहरी राज्यों से पर्यटक उत्तराखंड आएंगे और दोबारा से पर्यटन व्यवसाय गति पकड़ेगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के यात्रियों के खुलें चारधाम, पर्यटन में बढ़ेगा काम

सरकार ने चारधाम यात्रा को प्रदेश के लोगों के लिए खोला है। लेकिन, बाहरी राज्यों से आने वाले तीर्थ यात्रियों को यात्रा में अनुमति नहीं है। देवस्थानम बोर्ड ने बदरीनाथ, केदरानाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री में दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या सीमित की है।

लेकिन अभी तक प्रतिदिन सीमित संख्या के बराबर यात्री नहीं जा रहे हैं। यदि सरकार सीमित संख्या और कोविड के दिशानिर्देशों के तहत बाहरी राज्यों के तीर्थ यात्रियों को दर्शन की अनुमति देती है तो इससे पर्यटन कारोबार की गति मिलेगी। 

चारधाम यात्रा के लिए 15 दिन में 12 हजार ई-पास जारी 
एक जुलाई से सरकार ने प्रदेश के लोगों को चारधाम यात्रा में जाने की अनुमति दी है। 15 दिनों के भीतर देवस्थानम बोर्ड की ओर से 12 हजार यात्रियों को ई-पास जारी किए गए हैं। इससे पर्यटन कारोबार को आर्थिक रूप से संजीवनी नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें