उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर कालाढूंगी निवासी 11 साल की बच्ची और बेतालघाट निवासी 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है, ये दोनों ही गुरुग्राम से लौटे हैं। बताया जा रहा है कि बीते दिनों गुरुग्राम से लौटी जो युवती संक्रमित मिली थी, ये दोनों भी उसी के साथ बस में सवार होकर गुरुग्राम से लौटे थे। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि शुक्रवार को 367 सैंपल की रिपोर्ट आई है। जिसमें 363 नेगेटिव पाए गए। प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 82 हो गई है।
जनपद संक्रमित ठीक हुए मरीज
देहरादून 40 28
हरिद्वार 07 06
नैनीताल 14 10
ऊधमसिंह नगर 16 04
उत्तरकाशी 01 -
अल्मोड़ा 02 01
पौड़ी 02 01
वहीं, देहरादून के घंटाघर पहुंचे श्रमिकों का सब्र अब जवाब देने लगा है। परेशान होकर अब वे डिस्टेंसिंग भी नहीं अपना रहे। इसके चलते शुक्रवार को श्रमिकों ने खूब हंगामा किया।
बिहार सरकार की ओर से घर वापसी के लिए वाहन ने भेजे जाने से गुस्साए मजदूरों ने शुक्रवार को बिहार सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा कर नारेबाजी की। अचानक उमड़ी भीड़ को देखकर पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन होता रहा। पुलिस कर्मियों ने मुश्किल से हालात पर काबू पाया।
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित कौड़िया चेकपोस्ट पर तैनात स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस के कर्मचारी बिना पीपीई किट के ही सुरक्षा में तैनात हैं। स्थिति यह है कि बाहरी राज्यों से पास बनाकर पहुंच रहे लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम बिना पीपीई किट के थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है।