डीएम ने बताया कि सोमवार को जिले के सार्वजनिक स्थलों पर मास्क न पहनने पर 756 लोगों का चालान किया। जिसमें से प्रशासन की टीम ने 238 चालान किए। शहर में 18, मसूरी में 77 और ऋषिकेश में 143 लोग शामिल हैं। जबकि पुलिस ने 518 लोगों के चालान किए।
220 प्रवासी फ्लाइट से दून पहुंचे
देहरादून डीएम ने बताया कि फ्लाइट से 220 प्रवासी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होटल में क्वारंटीन किया। 218 लोग फ्लाइट से दूसरे राज्यों के लिए रवाना हुए। मनरेगा के जरिये 24140 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया। निबंधन कार्यालय में 232 रजिस्ट्री हुई। केंद्रीय प्रशासक, वन स्टॉप सेंटर माया नेगी को कोरोना वॉरियर्स चुना गया।
775 लोग क्वारंटीन किए गए
सोमवार को दूसरे राज्यों से जिले में पहुंचे 775 लोग स्वास्थ्य परीक्षण के बाद क्वारंटीन किए। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कंटेनमेंट जोन में 965 लोगों का फॉलोअप किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 24,1844 लोगों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया।